वृंदावन सेक्टर-9 स्थित आवास विकास कार्यालय के ठीक सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढा लंबे समय से बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से इसे भरने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। तेज रफ्तार या अचानक गड्ढे की चपेट में आने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द गड्ढे की मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।