फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आवारा कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोंचा, तड़पकर मौत

चिनहट। गंगा विहार कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब सात बजे आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बंदर पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बंदर को घेरकर बुरी तरह नोच डाला। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदर कॉलोनी में घूम रहा था। इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों के हमले की जानकारी होने पर कॉलोनी के लोगों ने किसी तरह बंदर को उनके चंगुल से बचाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। कॉलोनी निवासी अधिवक्ता प्रमोद रावत और रिंकू ने बताया कि बंदर को कुत्तों से बचाने के बाद उसकी हालत देखकर इलाज के लिए नगर निगम और पेट एनिमल टीम समेत कई जगहों पर संपर्क करने का प्रयास किया गया। आरोप है कि कई नंबरों पर संपर्क नहीं हो सका और समय पर कोई मदद नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि घायल बंदर को समय रहते उपचार मिल जाता तो संभवत: उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों के झुंड पर प्रभावी कार्रवाई करने और घायल पशुओं के लिए तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें