फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आलमबाग में गांधी प्रतिमा की अनदेखी पर उठे सवाल

आलमबाग चौराहे के पास मेट्रो स्टेशन के नीचे लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा की देखरेख को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा की सालभर नियमित देखरेख नहीं होती। गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांधी जयंती पर भी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए क्षेत्र के किसी मंत्री, विधायक या पार्षद के नहीं पहुंचने से लोगों में चर्चा रही। लोगों का कहना है कि राष्ट्रपिता की प्रतिमा की नियमित साफ-सफाई और देखरेख होनी चाहिए। गांधी जयंती जैसे अवसर पर प्रतिमा की उपेक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें