आलमबाग चौराहे पर मंगलवार को जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौराहे के आसपास फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदार सड़क पर खड़े होकर जाम खुलवाते नजर आए। इसी दौरान फोटो खींचे जाने की भनक लगने पर आलमबाग चौराहे पर बनी पुलिस चौकी से एक सिपाही बाहर आया और सड़क पर खड़े होकर यातायात को व्यवस्थित कराने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हो सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नियमित निगरानी की जरूरत है।