भारतरत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर महासभा की ओर से रविवार को डॉ. आंबेडकर महासभा परिसर में ‘दलितों के सशक्तिकरण में मीडिया की भूमिका’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सरोज ने की। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकपाल डॉ. आरआर जैसवार ने शिरकत की। वक्ताओं ने कहा कि मीडिया दलित समाज की आवाज को व्यापक मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ ही मीडिया को निष्पक्ष, जिम्मेदार और सकारात्मक पत्रकारिता करनी चाहिए। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।