फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने नगर आयुक्त से बेसमेंट की सील खोलने की लगाई गुहार

नगर निगम में आयोजित समाधान शिविर में पार्क रोड निवासी 80 वर्षीय तैयब ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर सीलबंद बेसमेंट खोलने और गृहकर में छूट देने की मांग की। तैयब के मुताबिक उनका परिसर करीब सात वर्षों से खाली और जर्जर है। जलभराव की समस्या के चलते करीब आठ महीने पहले नगर निगम ने बेसमेंट को सील कर दिया था। तैयब ने बताया कि उनकी कोई स्थायी आय नहीं है और तीन लाख रुपये का गृहकर आया है। उनका कहना है कि अधिकारी करीब 98 हजार रुपये की छूट देने को तैयार हैं, लेकिन इतनी राशि का भुगतान करना भी उनके लिए मुश्किल है। उन्होंने बेसमेंट की सील खोलने की मांग की, ताकि मरम्मत कराकर उसे किराये पर दिया जा सके और भविष्य में नियमित रूप से कर का भुगतान कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें