फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 40 साल पुराना एलडीए अपार्टमेंट नहीं बन सकेगा दोबारा, आवंटियों की सहमति न मिलने से योजना अटकी

वजीर हसन रोड स्थित एलडीए का करीब 40 साल पुराना जी प्लस थ्री अपार्टमेंट अब दोबारा नहीं बन सकेगा। आवंटियों की जरूरी सहमति नहीं मिलने के कारण एलडीए की पुनर्निर्माण योजना अटक गई है। अपार्टमेंट में कुल 64 फ्लैट हैं और वर्तमान में भवन जर्जर स्थिति में है। शहरी पुनर्विकास नीति-2026 के तहत पुराने अपार्टमेंट को तोड़कर नया भवन बनाने की योजना थी। इसके लिए आवंटियों से कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाना था। साथ ही निर्माण अवधि के दौरान उन्हें किराया देने का भी प्रावधान था। योजना लागू करने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत आवंटियों की सहमति जरूरी थी, लेकिन यह सहमति नहीं मिल सकी। ऐसे में पुनर्निर्माण की योजना आगे नहीं बढ़ पाई। वहीं, जर्जर अपार्टमेंट में अभी भी लोग रह रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें