फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 331 अनुदानित कॉलेजों में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का मामला गरमाया, 2 अक्टूबर को धरना

प्रदेश के 331 अनुदानित कॉलेजों में संचालित स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शिक्षकों का मामला एक बार फिर गरमा गया है। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों को अनुदान पर लेने की मांग को लेकर शिक्षक 2 अक्टूबर को धरना देंगे। शिक्षकों का कहना है कि करीब 25 वर्षों से स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में कार्यरत करीब 3,000 शिक्षक अनुदान की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उन्हें अनुदानित व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा है। यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. अरुणेश अवस्थी ने शिक्षकों की मांगों को लेकर जानकारी दी और 2 अक्टूबर को प्रस्तावित धरने की घोषणा की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें