फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर परिवहन निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन

भारतीय परिवहन मजदूर महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर परिवहन निगम मुख्यालय टेढ़ी कोठी में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। परिवहन उद्योग को बचाने और कर्मचारी हितों के संरक्षण की मांग को लेकर बड़ी संख्या में कर्मचारी कैसरबाग बस स्टेशन से रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रबंध निदेशक के माध्यम से सौंपा। कर्मचारी नेताओं ने विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के. राकेश सिंह ने बताया कि मांगों को लेकर अपर प्रबंध निदेशक के साथ वार्ता हुई। उन्होंने मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में परिवहन निगम के कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें