खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन-2026 के नामांकन को लेकर राजधानी में सोमवार को मंडलायुक्त कार्यालय और उसके आसपास खूब गहमागहमी रही। कड़ी सुरक्षा के बीच शिक्षक और स्नातक सीटों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ आए समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। नामांकन स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात रहा और प्रवेश व्यवस्था पर निगरानी रखी गई। छह अक्तूबर नामांकन की अंतिम तारीख है, जबकि दोनों सीटों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा।