सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर लखनऊ में शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने नाराजगी जताई। मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि मामला कोर्ट में है, फिर भी रात के अंधेरे में कार्रवाई की गई। मौलाना यासूब अब्बास ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप करके निष्पक्ष जांच कराएं।