सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को लखनऊ से रायबरेली पहुंचे। इस दौरान रायबरेली जाते समय मोहनलालगंज में कुछ देर के लिए रुके। यहां पर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अखिलेश यादव का स्वागत किया।