राजधानी लखनऊ में दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित महिपत मऊ गांव में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम को करीब 32 करोड़ रुपये की अवैध मॉर्फिन बरामद हुई। पुलिस ने मौके से बाराबंकी निवासी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एसीपी बीनू सिंह के अनुसार, एएनटीएफ लखनऊ यूनिट और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात करीब 11 बजे महिपत मऊ गांव में कार्रवाई की। इस दौरान बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र स्थित मोहसंद टिकैतगंज गांव निवासी जुहैल (25) और उसके साथी अमजद (22) को गिरफ्तार किया गया है।