छोटी दीपावली के पावन अवसर पर शनिवार को श्री रामलीला समिति महानगर द्वारा दीपोत्सव एवं आतिशबाजी के कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रामलीला प्रेमियों ने दीपावली की खुशियां आपस में साझा कीं और उत्साहपूर्वक पर्व मनाया। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक श्री बी.के. जोशी, अध्यक्ष श्री ललित मोहन जोशी, महासचिव श्री हेम पन्त, मुख्य संयोजक श्री दीपक पांडेय (दीनू), वरिष्ठ पदाधिकारी श्री विनोद बीनू, श्री नीरद लोहानी, श्री नीरज लोहानी, श्री महेंद्र पन्त, श्री अनिल जोशी, श्री बृजेश मेहता, श्री हिमांशु मिश्रा, श्री हर्षित जैन, श्री सी.बी. मैथानी, श्री देवेंद्र मिश्रा, श्रीमती भारती पांडेय, श्रीमती अनुराधा मिश्रा एवं यशी लोहुमी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। समिति की ओर से सभी नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।