राजधानी लखनऊ में तेलीबाग क्षेत्र के किसान पथ पर ओमेक्स सिटी के पास ट्रक में मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अनिल यादव (38) निवासी खुजौली, सुबह 9:30 बजे मोटरसाइकिल से सरोजिनी नगर तहसील की ओर जा रहे थे। किसान पथ पर ओमेक्स सिटी के पास पीछे से एक ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।