फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में 'निर्वाण महोत्सव' आयोजित

राजधानी लखनऊ में आलमबाग स्थित शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम में संत शहंशाह, संत बाबा आसूदाराम साहिब जी का 66वां एवं संत सांईं चांडूराम साहिब जी का प्रथम 'निर्वाण महोत्सव' आयोजित किया गया। यह चार दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन 23 से 26 सितम्बर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन प्रभात फेरी, भजन, सत्संग, कीर्तन, हवन यज्ञ और भण्डारे का आयोजन किया गया। महोत्सव में देश-विदेश से पूज्य सन्त, महापुरुष और सिंधी समाज के श्रद्धालु भारी संख्या में एकत्र हुए। आयोजन समिति और अखिल भारतीय सन्त बाबा आसूदाराम सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें