फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नशा करने से रोकने पर बिजली कारीगर से मारपीट, घर पर पथराव

लखनऊ में गुडंबा के आदिल नगर निवासी बिजली कारीगर मिश्रीलाल को घर के बाहर चबूतरे पर नशा कर रहे युवकों को टोकना भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज युवकों ने उनके साथ गालीगलौज और मारपीट की। जान बचाकर घर में घुसने पर आरोपियों ने घर पर पथराव कर दिया। इसमें खिड़की और कूलर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने गुडंबा थाने में तहरीर दी है। मिश्रीलाल के मुताबिक, वह घर में ही बिजली की दुकान चलाते हैं और बिजली उपकरणों की मरम्मत भी करते हैं। आरोप है कि 18 सितंबर की शाम गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ घर के बाहर चबूतरे पर शराब और गांजे का सेवन कर रहा था। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वह घर के अंदर पहुंचे तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। पीड़ित के मुताबिक, घटना की सूचना पर 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को दोबारा ऐसा न करने की हिदायत देकर चली गई। आरोप है कि रात करीब दो बजे युवक फिर घर के बाहर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए धमकी दी। मिश्रीलाल का आरोप है कि युवक अक्सर घर के बाहर एकत्र रहते हैं और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। गुडंबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें