फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में नाम बदलकर फर्जी रजिस्ट्री करने वाले शातिरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में झारखंड की महिला को फर्जी प्लॉट दिखाकर फर्जी नाम बदलकर रजिस्ट्री करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। सोनारी ईस्ट सिंह भूमि झारखंड की रहने वाली रेखा ने 6 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्हें फर्जी कागजात और फर्जी नाम से एक रजिस्ट्री कर दी गई। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें वृंदावन सेक्टर 6 सी निवासी विशाल गुप्ता एवं आम्रपाली योजना हरदोई रोड दुबग्गा के मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया गया। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि विशाल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उसने चंदन सिंह बन करके फर्जी प्लॉट की रजिस्ट्री की थी पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें