फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कुल्हाड़ी से दुकानदार पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर

लखनऊ में पारा के सरोसा-भरोसा मोड़ के पास शनिवार शाम हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान गए दुकानदार राम प्रकाश गौतम पर पड़ोसी जितेंद्र ने शनिवार शाम कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक घायल की पत्नी अधिवक्ता कंचन गौतम के मुताबिक पति पश्चिम के बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम (40) तिकुनिया नहर रोड के पास नया पारा स्थित सर्विस रोड,शुक्ला फार्म हाउस के पास रहते हैं। सरोसा-भरोसा मोड़ के पास उनकी हार्डवेयर-इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। शनिवार को लगातार बारिश के कारण वह शाम करीब पांच बजे घर से दुकान पहुंचे थे। आरोप है कि कुछ देर बाद पड़ोस के रहने वाले जितेंद्र रावत कुल्हाड़ी लेकर दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने की बात कहने लगा। इसी दौरान पहले से खुन्नस रख रहे अचानक राम प्रकाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।हमले में राम प्रकाश के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई है। उनके होंठ पर भी कट गया है। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें