राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के भोली गांव में शनिवार को करीब 12.30 बजे बारिश के बीच कच्चे मकान की कोठरी भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर बजरंग यादव (65) की मौत हो गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। सूचना मिली तो पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि वह कोठरी में रखा बक्सा निकालने गए थे। इसी समय हादसा हो गया। परिवार में पत्नी माया, दो बेटे आशीष और सुनील हैं। चार बेटियों की शादी हो चुकी है।