लखनऊ में वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि रामपुर से उनका गहरा नाता है। जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर कहा कि वहां शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को किसी भी हालत में किसी विवाद या कार्रवाई की सजा नहीं मिलनी चाहिए। राजधानी स्थित ताज होटल में हंगर फ्री भारत और आरसीएल-रेस्टोरेंट क्रिकेट लीग सीजन-4 की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में रजा मुराद ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है और किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई कर रहे छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।