फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में राधाष्टमी पर भव्य समारोह आयोजित, उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ में फैजुल्लागंज स्थित बाल महिला सेवा संगठन के कार्यालय में शनिवार को राधा अष्टमी पर भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। बाल महिला सेवा संगठन की दुर्गा वाहिनी इकाई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने श्री राधा-कृष्ण के चरण कमल पखारकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भव्य आरती उतारी गई। आरती के दौरान पूरा परिसर राधे-राधे और राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और समाज के कल्याण की कामना की। बाल महिला सेवा संगठन के प्रमुख महासचिव राकेश पांडेय ने कहा कि राधा-कृष्ण की भक्ति प्रेम, समर्पण और करुणा का संदेश देती है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। दुर्गा वाहिनी की अध्यक्ष गुड़िया सिंह ने कहा कि राधा अष्टमी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत का प्रतीक है। आयोजन में दुर्गा वाहिनी की बड़ी संख्या में महिलाएं, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें