लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में साउथ सिटी के ए-ब्लॉक में शाइन सिटी घोटाला प्रकरण के मामले में सील किए गए मकान के अंदर शुक्रवार के सुबह 8 बजे लोगों ने तेज धुआ निकलते देखा तो अफरातफरी मच गई। लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने सील मकान का ताला तोड़कर आग बुझाई। आग कैसे लगी है इसकी पुलिस जांच कर रही है।