फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, अधिकारी ने बढ़ाया हौसला

लखनऊ में पारा के मोहान रोड स्थित सरोसा-भरोसा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडलों और प्रयोगों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी कार्यालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल (बीईएस) के डॉ. दिनेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं के बनाए मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।डॉ. दिनेश कुमार ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना और नए प्रयोगों के माध्यम से सीखना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा निखारने, रचनात्मक सोच विकसित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें प्रयोगात्मक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें