फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षण विसंगति को लेकर केशव मौर्य के आवास का घेराव किया

68500 सहायक शिक्षक भर्ती में आरक्षण विसंगति का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। आरक्षण नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने शंख बजाकर न्याय की मांग उठाई और ‘केशव चाचा बाहर आओ’ के नारे लगाए। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों की डिप्टी सीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। अभ्यर्थियों की मांग है कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट को लागू किया जाए। उनका आरोप है कि आयोग के निर्देशों के बावजूद रिपोर्ट लागू नहीं की गई, जिससे प्रभावित अभ्यर्थियों में नाराजगी है। यह प्रदर्शन 79 दिनों से जारी है और अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने तथा आरक्षण विसंगतियों को दूर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने की भी मांग की है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को उत्तीर्णांक में 5 प्रतिशत की छूट का लाभ नहीं मिल रहा है। पुलिस ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर बसों से ईको गार्डन धरना स्थल भेज दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें