लखनऊ में सोमवार की आधी रात करीब 1.00 बजे तेलीबाग क्षेत्र के नेपालगंज में सड़क किनारे खड़ी कार चुराने का प्रयास किया गया। लोगों की नजर चोर पर पड़ी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कार मालिक रवि, हिमांशु भी बाहर आ गए। उन्होंने पड़ोसियों ने मदद की भाग रहे चोर को लगभग 200 मीटर दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज करके चोर से पूछताछ कर रही है।