फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी के पास किसानों के वाहनों से लगा लंबा जाम

ललितपुर। शहर के मुख्य मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के पास सोमवार को किसानों के वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत जैसी स्थिति बनने से भीषण जाम लग गया। मंडी में प्रवेश करने के लिए किसानों के वाहन सड़क के दोनों ओर खड़े हो गए। इसी दौरान वाहनों की संख्या बढ़ने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में ट्रक, चार पहिया वाहन और एंबुलेंस भी फंस गई। हालात यह रहे कि दोपहिया वाहनों के निकलने की जगह तक नहीं बची। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिस ने एक ओर की सड़क को खाली कराकर वाहनों की निकासी शुरू कराई। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सुचारु हो सका। करीब एक घंटे से अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें