फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की कैशलेस योजना की घोषणा पर अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। मुख्यमंत्री की ओर से अधिवक्ताओं को कैशलेस योजना का लाभ देने की घोषणा किए जाने की जानकारी मिलने पर मंगलवार को कचहरी के पास अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। अधिवक्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। अधिवक्ताओं ने कहा कि कैशलेस योजना की घोषणा से अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर है। इससे अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को इलाज के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से अधिवक्ताओं की ओर से इस तरह की सुविधा की मांग की जा रही थी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। कचहरी परिसर के आसपास खुशी का माहौल रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार की इस घोषणा से अधिवक्ता और उनके परिवार लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें