संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। राधाष्टमी के अवसर पर कुंज बिहारी मंदिर में आरती और भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।