फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12.40 लाख से बना श्मशान घाट अधूरा, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी/बछौनी। ग्राम पंचायत बछौनी में करीब 12 लाख 40 हजार रुपये की लागत से बनाया गया श्मशान घाट अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण उन्हें अंतिम संस्कार के दौरान तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक श्मशान घाट में अभी तक पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं, छत का निर्माण भी अधूरा पड़ा हुआ है। बरसात के दौरान परेशानी और बढ़ जाती है। बारिश होने पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए स्वीकृत धनराशि खर्च होने के बावजूद श्मशान घाट का काम पूरा नहीं कराया गया। उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने और अधूरे निर्माण को जल्द पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट जैसी मूलभूत सुविधा का निर्माण अधूरा रहने से पंचायत के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि पानी की व्यवस्था कराने के साथ अधूरी छत का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि बरसात में लोगों को राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें