झांसी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से दीनदयाल सभागार में आंगनबाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कैशलेस सुविधा, मानदेय वृद्धि और मोबाइल फोन की सौगात दी गई। सांसद अनुराग शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन प्रदान किए, जबकि जिलाधिकारी गोरांग राठी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डिजिटल सुविधाओं से जुड़ने के बाद विभागीय योजनाओं और कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।