फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पौनी-रियासी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-टेंपो की आमने-सामने टक्कर में चार घायल

पौनी-रियासी सड़क मार्ग पर धनवा क्षेत्र में डंपर और टेंपो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार डंपर नंबर जेके-11सी-7892 और टेंपो नंबर जेके-02डीडी-1683 के बीच धनवा क्षेत्र में टक्कर हुई। टेंपो में चालक अशोक कुमार (32) पुत्र कृष्ण लाल निवासी भारख तथा उनकी पत्नी दर्शन देवी (28) पत्नी अशोक कुमार निवासी भारख, तहसील पौनी सवार थे। वहीं डंपर में चालक कुलदीप राज (47) निवासी सुंदरबनी, तहसील सुंदरबनी, जिला राजौरी और उनके साथ राज कुमार निवासी सुंदरबनी सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें