रियासी में श्री दुर्गा नाटक मंडली द्वारा ध्वज बंधन कर नवरात्र में होने वाली रामलीला की तैयारियों को शुरू किया गया। नगर के चौक चबूतरा में स्थित हनुमान मंदिर से एक ध्वज यात्रा को पहले गणेश मंदिर और फिर रामलीला मैदान तक निकाला गया। इस दौरान उसमें शामिल दुर्गा नाटक मंडली और सनातन धर्म सभा के सदस्यों ने जयघोष लगाए। रामलीला की स्टेज की छत पर ध्वज लगाए गए। सभी ने नाच कर खुशी मनाई और रामलीला मंचन करने की सफलतापूर्वक शुरुआत की। इसके बाद सभी को हलवा प्रसाद बांटा गया।