पौनी तहसील में नेशनल हेल्थ मिशन ( एनएचएम) के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पीएचसी में धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि 72 घंटे की हड़ताल शुरू की गई है, जिसे मांगें पूरी नहीं होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है।