पौनी-रियासी सड़क मार्ग के माड़ी क्षेत्र में ऑल्टो कार और कैंटर मेटाडोर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ऑल्टो कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद रफीक, सकीना बेगम पत्नी मोहम्मद रफीक और मिश्रा बेगम पत्नी गुलाम कादिर, तीनों निवासी पलमा, राजौरी, तथा मोहम्मद मोबीन पुत्र मोहम्मद रफीक निवासी कोटधड़ा, राजौरी के रूप में हुई है। हादसे के बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पौनी ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रियासी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।