गांदरबल के हरिपोरा में पेयजल संकट दूर करने के उद्देश्य से नौ साल पहले शुरू किया गया वाटर फिल्ट्रेशन प्लांट अब तक अधूरा है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है और उन्हें पानी की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों ने एलजी प्रशासन से हस्तक्षेप कर प्लांट का निर्माण जल्द पूरा कराने और पेयजल संकट दूर करने की मांग की है।