चिनैनी कस्बे के सीएफसी में वीरवार को बिजली विभाग की ओर से जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी जाएगी। शिविर में विभागीय अधिकारी योजना के लाभ सोलर ऊर्जा के उपयोग और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी लोगों के साथ साझा करेंगे।