बांदीपोरा के अथवाटू में जिला प्रशासन ने मधुमती नाले में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मिडिल स्कूल अथवाटू में बच्चों और स्थानीय लोगों को तैराकी, नहाने तथा नाले के खतरनाक हिस्सों के पास जाने से बचने और सुरक्षा सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।