चिनैनी से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है और दिल्ली आने-जाने का सफर आसान हो गया है। नई बस सेवा से पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और क्षेत्र के पर्यटन व कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।