बांदीपोरा के अरिन सुमलार नाले में लगातार हो रही अवैध मछली पकड़ने की गतिविधियों से ट्राउट पालकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। दो बहनों का दावा है कि इसी महीने नाले के पानी के साथ अवैध मछली पकड़ने में इस्तेमाल किया गया कथित पदार्थ उनके फार्म तक पहुंच गया, जिससे करीब 5 लाख रुपये मूल्य की मछलियां नष्ट हो गईं। उन्होंने प्रशासन से नाले की निगरानी बढ़ाने और अवैध फिशिंग में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।