गांदरबल में पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य फाइनल मुकाबला संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना, खेल भावना को बढ़ावा देना और पुलिस तथा आम जनता के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करना था।