फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bandipora: पांच दशक बाद भी बदहाल स्कूल, एक कमरे में 70 से ज्यादा बच्चे पढ़ने को मजबूर

चोंतिमुल्ला के जेबान गांव स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में 70 से अधिक विद्यार्थी बेहद खराब बुनियादी सुविधाओं के बीच पढ़ाई करने को मजबूर हैं। पांच दशक से अधिक पुराने भवन में केवल एक कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई हो रही है, जबकि नीचे गौशाला होने के कारण दुर्गंध और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की शिकायत भी विद्यार्थियों ने की है। स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक हैं। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने सुरक्षित व पर्याप्त कक्षाओं वाले नए स्कूल भवन की मांग की है। मुख्य शिक्षा अधिकारी बांदीपोरा ने बताया कि नए भवन के लिए उपयुक्त जमीन की उपलब्धता सबसे बड़ी बाधा है और जमीन मिलने पर प्रस्ताव तत्काल तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें