शोपियां जिला प्रशासन ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय परंपराओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार 'जश्न-ए-हरुद' शरद उत्सव का आयोजन किया। प्रशासन का लक्ष्य इस उत्सव को हर साल आयोजित कर शोपियां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाना है।