पुलवामा के कोइल में 182वीं बटालियन सीआरपीएफ की मेजबानी में आयोजित इंटर-बटालियन फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। पेनल्टी शूटआउट में 110वीं बटालियन को हराकर 182वीं बटालियन ने खिताब अपने नाम किया, जबकि विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।