राजोरी विधानसभा क्षेत्र में सावनी बस स्टैंड से मेहरी मन्यालां तक 1.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास किया गया। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाली इस सड़क से ग्रामीणों की आवाजाही, कृषि उपज की बाजार तक पहुंच और स्वास्थ्य-शिक्षा सेवाओं की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।