फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनागर: 1100 दीपों से जगमगाया परशुराम धाम, दिवाली मिलन समारोह में गूंजे जयकारे

भगवान श्री परशुराम धाम गुड़ा मुंडियां में ब्राह्मण सभा हीरानगर की ओर से प्रधान राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 1100 से अधिक दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना और आरती की गई। कार्यक्रम में एसपी ऑपरेशंस बृजेश शर्मा, डीएसपी ऑपरेशंस पुष्पा राजपूत, हीरानगर थाना प्रभारी विक्रम शर्मा, राजबाग थाना प्रभारी राजीव शर्मा, तहसीलदार अनूप शर्मा और परशुराम धाम के प्रधान अरुण शर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। राजकुमार शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारा मजबूत होता है। वहीं, एसपी ऑपरेशंस बृजेश शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें