UNGA यानि कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली पेटल गहलोत सुर्खियों में आईं हैं... पेटल गहलोत ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक-एक झूठ की धज्जियां उड़ा दीं। पेटल गहलोत ने एक बार फिर दुनिया के सामने पाकिस्तान की उस नापाक चाल को बेनकाब कर दिया, जिसमें वो हर अंतरराष्ट्रीय मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करता है। तो आखिर कौन हैं पेटल गहलोत जिन्होंने UN में पाकिस्तान को आईना दिखाया? और पाकिस्तान की नापाक हरकतों को दुनिया के सामने एक बार फिर से बेनकाब कर दिया है...