फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर डेयरी और अमूल दूध की कीमत तो बस शुरुआत है! अब महंगी होंगी खाने की ये चीजें भी?

Wed, 11 Nov 2026 09:14 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

सुबह की चाय हो या बच्चों का नाश्ता, घर में बनने वाली खीर हो या रात को सोने से पहले पीने वाला एक गिलास दूध, दूध हर घर की जरूरत है। लेकिन अब आपकी इसी रोजमर्रा की जरूरत पर महंगाई का एक और वार होने जा रहा है। पहले मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए और अब देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों में शामिल अमूल ने भी कीमतों में इजाफे का ऐलान कर दिया है। यानी अब सुबह दूध लेने निकलेंगे तो जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध चार रुपये महंगा हो गया है, जबकि दूसरी श्रेणियों के दूध पर भी दो से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अमूल के दाम भी बढ़ने की खबर है। आखिर दूध अचानक इतना महंगा क्यों हो रहा है? सर्दियों के फ्लश सीजन में भी दूध की किल्लत क्यों है? और क्या इसका असर आने वाले दिनों में दूध से बने दूसरे उत्पादों पर भी पड़ेगा? समझिए इस वीडियो में।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें