वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत के बाद अब पुलिस की जांच के साथ-साथ आश्रम परिसर में भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाई दे रही है। केलिकुंज में घटना के बाद आम लोगों की आवाजाही और गली में अनावश्यक रूप से खड़े होने पर निगरानी बढ़ा दी गई है।