बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। बिहार केशरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में खरगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी टिप्पणी कर बैठे, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ा तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी खरगे की भाषा को अमर्यादित बताते हुए कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। लेकिन इस पूरे विवाद के बीच खरगे ने आरएसएस, भाजपा, ईवीएम और एसआईआर को लेकर भी तीखे आरोप लगाए। ऐसे में सवाल है कि बिहार के एक कार्यक्रम से शुरू हुआ यह विवाद अब राष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा कैसे बन गया?